July 20, 2026

बड़ी खबर: मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ पर फांसी से लटका मिला अधेड़ का शव

bamleshwari

राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ पर अधेड़ का शव मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो पाई, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि लाश फांसी में लटक रही थी। जिसका पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। सम्बंधित थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि शव का शिनाख्त हो सके। वही आसपास के लोगों से भी पूछताछ जारी है।



You may have missed