बिना अनुमति और तेज आवाज में DJ बजाने पर रायपुर पुलिस ने 6 डीजे किया जब्त
रायपुर: रायपुर पुलिस ने बिना अनुमति और तेज आवाज में DJ बजाने पर एक बड़ी कार्रवाई की है और 6 डीजे जब्त किया गया है। रायपुर में पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल और कलेक्टर रायपुर शौरभ कुमार द्वारा कल ध्वनि प्रदूषण व मानक स्तर से अधिक शोरगुल करने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों डी.जे. वाहनों, धुमाल पर कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों और मजिस्ट्रेट को दिए गए थे, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली, थाना पुरानी बस्ती, थाना डी.डी.नगर, थाना खमतराई और थाना आमानाका इस प्रकार कुल 06 प्रकरणों में डी.जे. संचालकों पर कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्रवाई करने के साथ ही इनके डी.जे., अन्य वाद्य यंत्र, वाहन जप्त किया गया है। बताया जा रहा है की डी.जे. बारात के दौरान सड़क पर बिना अनुमति के और तेज आवाज में बजा कर ध्वनि प्रदूषण कर रहे थे।



