पत्रकारिता विवि में दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन की तिथि 26 मई तक बढ़ी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मीडिया गुरुकुल कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि में दीक्षांत समारोह 30 मई को होना है। इसमें शामिल होने आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई तक थी, लेकिन विवि के दीक्षांत समारोह के लिए छात्रों के रुझान को देखते हुए विवि प्रबंधन ने आवेदन की तिथि 26 मई तक बढ़ा दी है।


विवि के कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने बताया, जो छात्र विवि परिसर पर पहुंचकर आवेदन करने में असमर्थ हैं, वे भी अपना आवेदन ऑनलाइन पूर्ति कर आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर विवि को ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की जानकारी kulsachiv@ktujm.ac.in पर प्रेषित करना आवश्यक है।


