July 21, 2026

बाबा केदारनाथ के दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, खड़े ट्रक में जा घुसी स्कार्पियो

buland

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर बराल गांव के पास ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।


बाबा केदारनाथ के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु
बुलंदशहर के रहने वाले श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बराल गांव के पास स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी कैंटर से जा टकराई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार लोगों को कार से निकाला।

पुलिस ने पांच लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से 6 घायलों को मेरठ मेडिकल भेजा गया है। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। हादसे में मृत लोगों में हार्दिक माहोर (6) पुत्र हरेंद्र सिंह, वंश (5) पुत्र हरेंद्र सिंह, पारस (22) पुत्र ओम प्रकाश, शालू (22) पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुरा बुलंदशहर और हिमांशु अग्रवाल (25) पुत्र नीरज शामिल हैं।


You may have missed