BREAKING: मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद की गई बड़ी कार्रवाई
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिलने के बाद ये कार्रवाई की है। सीएम भगवंत मान ने साथ ही पंजाब पुलिस को विजय सिंगला के खिलाफ केस दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं।


बता दें कि विजय सिंगला, भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर 1% कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें आ रही थीं। विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप को लेकर पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीएम भगवंत मान ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

