April 22, 2026

Watch Video: नॉकआउट में नहीं पहुंचने पर पिता ने की शिखर धवन की लात-घूंसो से पिटाई!

Shikhar Dhawan Video

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन का एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिखर धवन के पिता उनकी बुरी तरह पिटाई करते नजर आ रहे है। आसपास कुछ लोग हैं जो भारतीय बल्‍लेबाज को पिटने से बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस दौरान धवन पर खूब लात-घूंसों की बारिश हो रही है। अजी घबराइए मत, यह कोई असल में मारपीट का वीडियो नहीं है बल्कि एक प्रैंक वीडियो है जिसे खुद शिखर धवन ने अपने फैन्‍स के साथ शेयर किया है। इसे पूरे सीन के बैकग्राउंड में फिल्‍म घातक के एक सीन की आवाज चल रही है, जिसमें पित की भूमिका निभा रहे अभिनेता अमरीश पुरी बेटे सनी देओल की जमकर पिटाई कर रहे होते हैं।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

शिखर धवन ने इस वीडियो को शेयर करते वक्‍त कैप्‍शन में लिखा, “नॉकआउट के लिए क्‍वॉलीफाय नहीं करने के बाद पिता ने मुझे नॉकआउट कर दिया।” उनके इस वीडियो पर हरभजन सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, “बापू तेरे से भी उपर का एक्‍टर निकला. क्‍या बात है।?”

इरफान पठान ने भी हंसने वाली इमोजी इसपर शेयर की। बात दें कि पंजाब किंग्‍स इस आईपीएल सीजन में 14 में से सात ही मुकाबले जीत पाई. उन्‍होंने प्‍वाइंट्स टेबल पर छठे स्‍थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया है। भले ही पंजाब की टीम टॉप-4 में जगह बनाने से चूक गई हो लेकिन इसके बावजूद शिखर धवन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्‍होंने इस सीजन 14 मैचों में 38 से अधिक की औसत से 460 रन बनाए. वो सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में अब भी टॉप-5 में शुमार हैं।


You may have missed