June 3, 2026

मशहूर टीवी एक्ट्रेस को आतंकियों ने गोलियों से भूना, फायरिंग में 10 साल का भतीजा भी घायल

amreena bhat

वडगाम: आतंकवादियों ने बुधवार देर शाम टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट को गोलियों से भून दिया। अमरीन को बुधवार शाम करीब 8 बजे उसके घर के बाहर गोली मारी गई। इस वारदात में अमरीन के 10 साल के भतीजे के हाथ में भी गोली लगी हैं। यह पूरा मामला कश्मीर के वडगाम जिले के हिशरू इलाके का हैं। गोलीबारी की वजह से पूरे इलाके में भय का माहौल छा गया है।


बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे अमरीन भट चाडूरा इलाके में अपने घर के बाहर भतीजे फुरहान जुबैर के साथ खड़ी थीं, इसी दौरान वहां पहुंचे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियां लगते ही अमरीन और उसका भतीजा जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े. इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले।

घरवालों ने अमरीन और उसके भतीजे को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमरीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे फुरहान जुबैर की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं आतंकी हमले की खबर सुनकर पुलिस फौरन मौके पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस ने बाताया है कि वारदात को लश्कर के 3 आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने टीवी एक्टर अमरीन की हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि हम आतंकी तंत्र को नष्ट करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस तरह निर्दोष महिलाओं और बच्चों पर हमला करने का कोई औचित्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘अमरीन भट पर जानलेवा आतंकवादी हमले से मैं स्तब्ध हूं. दुख की बात है कि हमले में अमरीन की जान चली गई और उसका भतीजा घायल हो गया. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे।


You may have missed