April 22, 2026

Job Alert: भारतीय डाक विभाग में 650 पदों पर बंपर वैकेंसी, कल है आवेदन की आखिरी तारीख

india post

नई दिल्ली: भारतीय डाक विभाग में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB), डाक विभाग, संचार मंत्रालय में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर आवेदन मांगे हैं, जिसमे आवेदन करने के लिए एक ही दिन शेष हैं।


इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (IPPB) ने डाक विभाग, संचार मंत्रालय में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 650 पदों के लिए वैकेंसी जारी की है। रिक्‍त‍ियों पर आवेदन करने की कल 27 मई को आखिरी तारीख है। ऐसे में योग्‍य और इच्‍छुक उम्‍मीदवार IPPB की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर फटाफट आवेदन करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आरभिंक दिनांक- 10 मई 2022
आखिरी दिनांक- 27 मई 2022

शैक्षणिक योग्यता
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान / बोर्ड से ग्रेजुएट होना चाहिए| साथ ही GDS के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य करने एक्सपीरियंस भी होना चाहिए|

आयुसीमा
अभ्यर्थियों की आयुसीमा 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए

आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 700/- रुपये का भुगतान करना होगा

वेतनमान
अभ्यर्थियों को वेतन के तौर पर रु. 30,000/- प्रति माह दिया जाएगा

इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/ippbgdsapr22/ के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं|

साथ ही इस लिंक https://www.ippbonline.com/documents/31498/132994 पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं| इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 650 पद भरे जाएंगे|


You may have missed