Wathch Video: समय से पहले पहुंची ट्रेन तो झूम उठे यात्री, रेल्वे स्टेशन में सभी ने किया गरबा
नई दिल्ली: अक्सर आपने ट्रेन लेट की खबरें तो सुनी ही होगी। ऐसी समस्याओं से आपका सामना भी हुआ होगा। लेकिन इस बार ट्रेन जल्दी पहुंचने की खुशी यात्री आपको झूमते दिखेगें। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खबर बांद्रा-हरिद्वार की हैं। जहां ट्रेन बुधवार की रात 10 बजकर 15 मिनट पर 20 मिनट पहले रतलाम स्टेशन पर पहुंच गई, जिसके बाद यात्री खुशी में झूमकर गरबा करने लगे।


अक्सर आपने ट्रेन लेट होने की खबर तो सुनी ही होगी। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को निराश होकर भारतीय रेलवे को कोसते हुए सुना होगा। ऐसा बहुत ही कम ही सुना होगा कि जब ट्रेन समय से पहले पहुंच गई हो। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश के रतलाम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। जहां रतलाम रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन वक्त से पहले पहुंच गई जिसके बाद यहां बहुत ही दिलचस्प नजारा दिखा। लोग अचानक खुशी से झूम उठे और गरबा करने लगे।
मजामा!
Happy Journey 🚉 pic.twitter.com/ehsBQs65HW— Ashwini Vaishnaw (मोदी का परिवार) (@AshwiniVaishnaw) May 26, 2022
ट्रेन समय से पहले पहुंची
इस ट्रेन के समय से जल्दी पहुंचने पर लोग खुशी से झूम उठे और खुशी के मारे झूमने लगे। ये नजारा प्लेटफार्म 5 का हैं। जहां रात में सभी खुशी से गरबा कर रहे हैं। यात्रियों ने गरबा करना तब शुरू किया जब ट्रेन बुधवार की रात 10 बजकर 15 मिनट पर 20 मिनट पर पहुंच गया ये देख के यात्री लोग खुश हो गए। इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रिया नजर आई

