June 2, 2026

अब मकान बनाना हुआ और भी आसान: घटे सीमेंट और सरिया के दाम

ciment saria

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब मकान बनाना आसान हो गया है। सीमेंट और सरिया के दाम घटने से बिल्डरों और निजी मकान बनाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। सीमेंट के दाम में प्रति बोरे में 50 रुपए तक घट गए है। वहीं सरिया के दाम में भी 10 से 15 हजार रूपर प्रति टन गिरावट आई है।


इस साल सीमेंट लगभग 350 रुपए प्रति बोरे में बिक रही थी। वहीं सरिया 75 से 80 हजार रुपए प्रति टन बिक्री हो रही थी। जिसके चलते बिल्डरों और निजी का मकान बना रहे लोगों को आर्थिक मार झेलनी पड़ रही थी।

इधर रायपुर के सीमेंट और सरिया कारोबारियों ने बताया कि मानसून के पहले डिमांड रहती है। लेकिन अभी डिमांड घट गई है। इसलिए सीमेंट और सरिया के दाम घट गए है। मानसून के बाद तो डिमांड और घट जाएंगे। बरसात में लोग घर नहीं बनाते है। ये लग रहा है कि आने वाले समय में दाम और घट सकते है।


You may have missed