June 3, 2026

भारतीय डाक विभाग में वैकेंसी: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 10वीं पास करें आवेदन

india post

नई दिल्ली: भारतीय डाक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए India Post ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जून है.


इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapostgdsonline.gov.in/HelpDesk पर क्लिक करके भी इन पदों (India Post GDS Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं.

साथ ही इस लिंक https://indiapostgdsonline.gov.in/Notifications/Model के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 38926 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

India Post GDS Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 02 मई 2022ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 05 जून 2022

India Post GDS Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पद – 38,926

India Post GDS Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवार के पास भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का भी नॉलेज होना चाहिए.

India Post GDS Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा- 18 वर्षअधिकतम आयु सीमा – 40 वर्ष

India Post GDS Recruitment 2022 के लिए वेतन
बीपीएम – रु.12,000/-एबीपीएम/डाकसेवक – रु.10,000/-

India Post GDS Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- रुपये का भुगतान करना होगा.

India Post GDS Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.


You may have missed