April 22, 2026

कांग्रेस ने किया राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, छत्तीसगढ़ से इनको मिली टिकट

congress

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। जिन लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है, उनमें कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश विवेक तन्खा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा से अजय माकन और तमिलनाडु से पी चिदंबरम राज्यसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं।


कांग्रेस ने फिलहाल 10 राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजस्थान से मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उधर छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को उम्मीदवार बनाया गया है।


You may have missed