गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 का खिताब किया अपने नाम, राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने आईपीएल 2022 का टाइटल जीत लिया है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने टी20 लीग के 15वें सीजन के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया. पंड्या ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए. यह उनका आईपीएल इतिहास का बेस्ट प्रदर्शन है. जोस बटलर ने सबसे अधिक 39 रन बनाए. जवाब में गुजरात ने लक्ष्य को 18.1 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया.


गिल ने छक्का लगाकर जीत दिलाई. पंड्या ने 34 रन भी बनाए. इसी के साथ गुजरात ने राजस्थान के साल 2008 के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. तब उसने अपने डेब्यू सीजन में आईपीएल का खिताब जीता था. अब गुजरात ने अपने डेब्यू सीजन में टाइटल पर कब्जा किया. मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात को पहली बार मौका मिला था. कुल 10 टीमें उतरी थीं.

