April 19, 2026

न्यूड फोटोशूट और आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर कानूनी पचड़े में फंसी एक्ट्रेस पूनम पांडे, मामला पहुंच गया थाने

IMG_20220531_220734

गोवा: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे कानूनी पचड़े में फंसती हुई नजर आ रही हैं। खबर है कि पूनम पांडे के खिलाफ गोवा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले साल 2020 में पूनम पांडे के खिलाफ दर्ज किया गया था। पूनम पांडे पर आरोप है कि उन्होंने चपोली डैम पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर नियमों का उल्लंघन किया है। गोवा पुलिस ने इस मामले में पूनम पांडे के अलावा उनके पति सैम बॉम्बे को भी शामिल किया है।


जानकारी के अनुसार पूनम पांडे अपने पति सैम के साथ साल 2020 में कानकोना घूमने पहुंची थी। जहां पूनम पांडे पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक जगह पर गलत तरीके से वीडियो शूट कराई। साथ ही डांस भी किया जिस वजह से कुछ लोगों को परेशानी हुई। इतना ही नहीं, पूनम पांडे ने उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जो बाद में वायरल हो गई। नाराज स्थानीय लोगों ने पूनम के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पूनम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।


You may have missed