बड़ी खबर: मशहूर सिंगर मीका सिंह की बढ़ाई गई सुरक्षा, सामने आई ये वजह
नई दिल्ली: मशहूर गायक मीका सिंह की सुरक्षा जोधपुर में बढ़ा दी गई है। दरअसल, मीका इन दिनों अपने रियलिटी शो के लिए जोधपुर में है। इस दौरान, जोधपुर पुलिस आयुक्त ने मीका की सुरक्षा को लेकर कोई कसर बाकि नहीं छोड़ी है।


पुलिस होटल में हुई तैनात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जहां मीका रुके हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक होटल के अंदर भी कुछ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस बारे में, डीसीपी भुवन भूषण का कहना है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मीका सिंह की सुरक्षा बढ़ गई है। हालांकि, उन्हें कोई इनपुट नहीं दिया गया था, लेकिन फिर भी एतिहात बरतते हुए पुलिस को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात है।
मीका सिंह ने की थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा
खबर हो की मीका सिंह और सिद्धू मूसेवाला बेहद करीबी दोस्त थे। अपने करीबी दोस्त और सिंगर की इस तरह हत्या किये जाने से मीका काफी परेशान और लगातार सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा कर रहे हैं। मीका ने अपने एक ट्वीट में कहा कि ‘हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर इसका बखान करने वालों को क्यों पकड़ा नहीं जाता? इस तरह के पेजेज को बैन क्यों नहीं कर दिया जाता?’ इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में मीका सिंह ने कहा था कि ‘उन्हें पहले पंजाबी होने पर गर्व महसूस होता था लेकिन अब उन्हें शर्म आती है। जिस तरह से पंजाब में ही पंजाबियों ने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल किया’ उसे मीका ने शर्मनाक बताया।

