June 2, 2026

महेंद्र सिंह धोनी समेत 7 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए आखिर क्या है मामला

ms dhoni cse

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल बिहार के बेगूसराय कोर्ट में महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ एक परिवाद दायर किया गया है जिसमें उन्हें अभियुक्त बनाया गया है। धोनी के अलावे इस केस में 7 अन्य लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है.।


30 लाख के चेक बाउंस का मामला
बता दें कि जिस मामले में यह केस दर्ज कराया गया है वह 30 लाख रुपये के चेक बाउंस का मामला है। इस केस को सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया गया है। धोनी सहित 7 अन्य लोगों के खिलाफ केस एक खाद विक्रेता ने दर्ज कराया है।

कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप
इस केस के बारे में जानकारी के अनुसार दो कंपनियों का विवाद है। दायर परिवाद के मुताबिक एसके इंटरप्राइजेज बेगूसराय नामक एजेंसी के साथ एक खाद कंपनी ने अपने उत्पाद की बिक्री के लिए करार किया था। कंपनी की तरफ से एजेंसी को खाद तो भेज दिया लेकिन वहां से मार्केटिंग में सहयोग नहीं किया गया। इसके बाद एजेंसी के मालिक नीरज कुमार निराला ने कंपनी पर असहयोग का इल्जाम लगाते हुए कहा कि इसकी वजह से उन्हें नुकसान हुआ है।

विज्ञापन की वजह से मामले में धोनी का नाम हुआ शामिल
इस मामले की शिकायत करने के बाद कंपनी ने एजेंसी में फंसा हुआ वापस ले लिया और बदले में 30 लाख का चेक दे दिया। इसके बाद जब इस चेक को बैंक में डाला गया तो वह बाउंस हो गया। इसकी सूचना बार-बार कंपनी को दी गई लेकिन इसपर कोई विचार नहीं किया गया। इसके बाद कंपनी को चेक बाउंस हो जाने का लीगल नोटिस भी भेजा गया लेकिन इसका भी जवाब नहीं मिला, इससे परेशान होकर नीरज कुमार निराला कोर्ट की शरण में चले गए।


You may have missed