राजस्व प्रकरणों के निराकरण: कुरूद, भखारा, नगरी, मगरलोड और कुकरेल तहसील में 03 जून को आयोजित किए जाएंगे शिविर
धमतरी: जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 03 जून को कुरूद, नगरी, मगरलोड, भखारा और कुकरेल तहसील में राजस्व शिविर लगाए जाएंगे। कुरूद तहसील के भुसरेंगा में आयोजित शिविर में ग्राम चोरभट्ठी और भुसरेंगा के ग्रामीण शामिल होंगे, वहीं परखंदा के शिविर में ग्राम परखंदा, गाड़ाडीह और जीजामगांव में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम जीजामगांव और बिरेझर के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। इसी तरह नगरी तहसील के गट्टासिल्ली में आयोजित शिविर में ग्राम गट्टासिल्ली, सरईटोला (माल), जोराडबरी, चटर्रीबाहरा, गट्टासिल्ली (रै.), खरखाभर्री के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं अमाली अति. में लगने वाले राजस्व शिविर में ग्राम अमाली, सम्बलपुर, छिपली और मोदे के ग्रामीण शामिल होंगे।


मगरलोड तहसील के पठार में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम परसाबुड़ा, कुल्हाड़ीकोट, राजाडेरा, रेंगाडीह, अमलीडीह, हतबंद, जलकुंभी, पठार, बेन्द्राचुवा, मूलगांव, पिपरौद, सोनारिनदैहान, मड़ेली, बुढ़ाराव और बकोरी के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह खैरझिटी में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम कमरौद, चारभाठा, सांकरा, अरौद, खैरझिटी, बेलौदी, हरदी, गिरौद और सौंगा के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। भखारा तहसील के सिलौटी में आयोजित शिविर में ग्राम सिलौटी, जुगदेही, सौराबांधा, खपरी, जोरातराई, सेमरा सी. के ग्रामीण शामिल होंगे। कुकरेल तहसील के बगरूमनाला में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम बगरूमनाला, बरकोन्हा, हितली, बेन्द्रापानी, खैरभर्री और बेधवापथरा के ग्रामीण शामिल होंगे।

