March 29, 2024

3 जून का राशिफलः इन 6 राशिवालों को आज मिलेगी सफलता


मेषः मेष राशि वालों को सभी का अच्छा साथ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे। अचानक कोई आपको मदद कर सकता है। मंगल की शांति के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें। अपने वाहन में मंदिर का लाल कपड़ा बांधकर रखें।


वृषभः बीते दिनों में किए गए प्रयास सफल होंगे। सहकर्मियों से रिश्तों में सुधार आएगा। संतान से संबंधित चिंता रहेगी। गुरु की प्रसन्नता के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।

मिथुनः मिथुन राशि वाले अपनी जीवनचर्या को नियमित रखें। नये अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अपने कार्य को खुद फॉलोअप देते रहें। एलर्जी से बचें। शुक्रजन्य दोषों को दूर करने के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें।

कर्कः लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। समय अनुकूल है, प्रयास करना होगा। खानपान का ध्यान रखें। संकट से बचाव के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें।

सिंहः इस राशि के जातकों को पारिवारिक विवाद संभव है। सहयोगियों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवहार पर नियंत्रण रखें। कष्टों की निवृति के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप करें। गणपति की आराधना करें। गणेश जी को दूब चढ़ाकर मनन करें।

कन्याः आज भ्रम तथा आलस्य रहेगा। कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं भूल सकते हैं। पेट से संबंधित परेशीनी की संभावना है। ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

तुलाः कार्य में अच्छे लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता या पितातुल्य से सही सलाह प्राप्त हो सकता है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। निवृत्ति के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

वृश्चिकः इस राशि के लोगों को कला के क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। किसी व्यसन से शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज सुबह जल में लाल पुष्प और शक्कर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

धनुः जीवनसाथी के स्वास्थ्य से तनाव हो सकता है। दैनिक कार्य में अव्यवस्था हो सकती है। विवाद से बच कर रहें। संभावित कष्टों के निवारण के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध और चावल का दान करें। रूद्राभिषेक करना लाभदायक रहेगा।

मकरः प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्ति के समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक तकलीफ के कारण जरुरी कार्य में बाधा आएगी। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

कुंभः कुंभ राशि के जातकों को अनावश्यक धन व्यय करना पड़ा सकता है। मानसिक अशांति के कारण सरदर्द रह सकता है। खान-पान में अनियमितता रहेगी। निवारण के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरुजनों का आर्शीवाद लें।

मीनः मीन राशिवालों का बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। गुस्से के कारण रिश्तों में कटुता आएगी। शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें।