July 29, 2026

4 जून का राशिफलः दिन शुरू करने से पहले जान लें आज का राशिफल

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष: आज कार्यक्षेत्र के बहुत से महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं। तनाव की संभावना है। सहयोगियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। उपाय के लिए काला वस्त्र या तिल का तेल दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।


वृषः आज के दिन आप कार्यक्षेत्र की योजनाओं के अलावा आर्थिक लेन-देन में लगे रहेंगे। व्यावहारिक जीवन में आपकी काम करने की तरकीब सभी को पसंद आती है। आपका दिन आज खुशनुमा रहेगा। कार्य की अधिकता से थकान संभव है। उपाय के लिए मूली का दान करें। राहु मंत्र का जाप कर सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

मिथुनः मिथुन राशि वाले किसी के भरोसे में धोखा खा सकते हैं। अपने सहयोगियों से सावधान रहें। यात्रा में रहने से खानपान की असवाधानी हानि दे सकती है। उपाय के लिए गाय को रोटी खिलायें। मंगल के यंत्र की पूजा के साथ मंगल के मंत्र का जाप करें।

कर्कः अपने सीनियर अधिकारियों के बीच आपके कार्य प्रणाली से प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य से उलझन रहेगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी। अपनों की नाराजगी दूर करने के उपाय करें। सूर्य को जल दें। गुड़ या खीर खिलायें।

सिंहः व्यावसायिक मामलों को पूरी मेहनत के साथ हैंडल करेंगे। विज्ञापन और प्रचार के जरिए भी आपको लाभ मिल सकता है। अपने संपर्क सूत्र मजबूत करें। उपाय के लिए जल में कच्चा दूध डालकर अभिषेक करें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्याः आज के दिन आप किसी मनोरंजन वाली जगह की यात्रा कर सकते हैं। किसी के साथ कोई डील या व्यापारिक संबंध बनाने हों, तो अपने अहम को आड़े मत आने दें। किसी पुराने विवाद का भी हल निकल सकता है। उपाय के लिए कुत्ते को रोटी खिलायें। केतु की शांति हेतु मंत्र जाप करें।

तुलाः आपका सामाजिक दायरा बढ़ने के योग हैं। यदि आप समय पर अपने कार्यस्थल पर लापरवाही करेंगे तो सहकर्मी की चालाकी से कार्य बिगड़ सकता है। थोड़ी सावधानी की आवश्यकता होगी। वाहन का उपयोग संभल कर करें। उपाय के लिए तांबे की अंगूठी दान करें। मंगल के मंत्रों का जाप करें।

वृश्चिकः आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकती है। धन सुख में कमी कर सकता है। स्वास्थ्य में वातरोग तथा बुखार से कार्य में रूकावट संभव है। उपाय के लिए भोजन की थाली से भोजन निकालकर कुत्ते को दें। दूध या चावल का दान करें।

धनुः आज के दिन आप पारिवारिक उत्सव में भागीदारी कर सकते हैं। निरंतर कार्य के कारण शारीरिक थकान हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद की संभावना है। उपाय के लिए सूर्य के मंत्रों का जाप कर दिन का प्रारंभ करें। मीठी वस्तु दान करें।

मकरः अपने करियर और व्यवसाय से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें और दूरदर्शिता से काम लें। इधर-उधर की झूठी अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपने काम को सही समय पर पूरा करने का प्रयास करें। उपाय के लिए छायापात्र का दान करें। दत्तात्रेय मंत्र का जाप करें।

कुंभः आज आप शक्तिशाली और अनुकूल ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक स्थितियों और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा। दिन भर लोगों से घिरे रहेंगे। उपाय के लिए चंद्रमा को अर्घ्य देकर आहार ग्रहण करें। सुहाग सामग्री का दान करें।

मीनः आज मनोरंजन और खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियां आपके जीवन का हिस्सा बन सकती हैं। व्यस्त होकर आप एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता कहलाएंगे। पूजा पाठ में सम्मिलित होंगे। आज लाल वस्तु का दान एवं गायत्री मंत्र का जाप करें।


You may have missed