May 19, 2026

क्या नोटों से हटाई जाएगी महात्मा गांधी की तस्वीर, RBI ने दिया ये बड़ा बयान

rbi1

मुंबई: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां किसी भी चीज को वायरल होने में देर नहीं लगती। वहीँ अक्सर इस तरह की खबर वायरल होती है कि भारतीय करेंसी पर छपी तस्वीर बदली जा सकती है। नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाई जा सकती है। ये खबर कैसे फैलती है और इसमें कितनी सच्चाई होती है, ये खुद आरबीआई ने बताया है। आरबीआई (RBI) ने प्रस्ताव को लेकर भी बयान दिया है।


आरबीआइ का कहना है, महात्मा गांधी की तस्वीर बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी के चित्र को अन्य लोगों के साथ बदलकर मौजूदा मुद्रा और बैंक नोटों में बदलाव करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। बयान में कहा गया, ‘‘रिजर्व बैंक में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।’’

पिछले दिनों कुछ खबरों में बताया गया था कि वित्त मंत्रालय और आरबीआई कुछ मूल्यवर्ग के बैंक नोटों पर रवींद्रनाथ टैगोर और एपीजे अब्दुल कलाम सहित अन्य प्रमुख भारतीयों के चित्रों का उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं।


You may have missed