April 18, 2026

फैंस के लिए खुशखबरी: “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो में दयाबेन की वापसी तय

dayaben

मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है कि शो में अब फिर से दयाबेन यानी दिशा वकानी वापसी करने वाली है। आपको बता दें की दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से साल 2017 से दूरी बनाए हुए हैं। इस टीवी एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर इस शो से दूरी बना ली थी। ऐसे में 5 सालों के बाद अब फिर से दयाबेन का नाम चर्चा में आ गया है। वहीं पिछले 1 सप्ताह से इस बात पर ज्यादा सुर्खियां सामने आ रही हैं, कि हकीकत में दिशा वकानी अपने ब्रेक के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ने के लिए तैयार हैं।


दयाबेन नहीं आयीं तो शो देखना कर देंगे बंद
हाल ही में सोनी सब टीवी चैनल की ओर से तारक मेहता का उल्टा चश्मा की नए प्रोमो वीडियो को रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में दिलीप जोशी (जेठालाल) ये कहते नजर आ रहे हैं कि मेरी पत्नी यानी दयाबेन बहुत जल्द वापस आ रही है। ऐसे में इस प्रोमो से यह साफ जाहिर हो रहा है कि दिशा वकानी की वापसी अब बिल्कुल तय है। लेकिन टीवी सीरियल में कब कौन से मोड़ पर नया ट्वीस्ट आ जाए ये कोई नहीं जानता, इसी आधार पर दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस शो के मेकर्स को यह धमकती देते हुए कहा कि ‘अगर यह किसी प्रकार का पब्लिकसिटी स्टेंट या स्कैम हुआ तो हम इस शो को देखना बंद कर देंगे। ऐसे में फैन्स की इस चुनौती से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता चिंतत जरूर होंगे।


You may have missed