April 18, 2026

अच्छी खबर: अब Whatsapp ग्रुप में जोड़ सकेंगे 500 से ज्यादा मेंबर

WHATSAPPPP

नई दिल्ली: वाट्सऐप (Whatsapp) यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल वाट्सऐप अपडेट के जरिए वाट्सऐप में चैट रिएक्शन के साथ ही ग्रुप में 500 से ज्यादा लोग एड किए जा सकेंगे। पहले किसी वाट्सऐप ग्रुप में 256 लोगों को ही जोड़ा जा सकता था, इस फीचर के आने के बाद अब वाट्सऐप ग्रुप में 512 लोगों को एड किया जा सकता है।


मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में वाट्सऐप इमोजी रिएक्शन का ऐलान किया और अब व्हाट्सएप में एक और फीचर आया है। वाट्सऐप में अब ढेर सारे लोगों को जोड़ने के लिए दो ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि अब एक ही वाट्सऐप ग्रुप में 512 लोगों को जोड़ा जा सकेगा।

वाट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetainfo ने इस फीचर की जानकारी दी है। यह फीचर स्कूल, कॉलेज, किसी संस्था और छोटे व्यवसायों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

बता दें कि वाट्सऐप में इमोजी रिएक्शन और ग्रुप में 512 लोगों के जोड़ने के अलावा एक और नया फीचर आने वाला है। नए अपडेट के बाद आप वाट्सऐप पर 2 जीबी तक की फाइल भेज सकेंगे। फाइल को भेजते समय आपको प्री-व्यू में यह भी दिखेगा कि उस फाइल को भेजने में कितना वक्त लगेगा। वाट्सऐप में 2 जीबी तक फाइल भेजना भी पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा।


You may have missed