June 3, 2026

अब घर बैठे बनेगा आधार कार्ड, UIDAI ने लिया बड़ा फैसला

aadhar

आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को इधर-उधर घूमना पड़ता है| जिसको देखते हुए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्‍था UIDAI की डोरस्‍टेप सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। जी हाँ और ऐसा होने से जल्द ही आप अपने दरवाजे पर आधार कार्ड सेवाएं प्राप्‍त कर सकेंगे।


बता दें कि डाकिया आपकी स्पीड-पोस्ट देने के अलावा, जल्द ही आपके दरवाजे पर आधार सेवाएं प्रदान करेगा। वहीं डाकिया के माध्‍यम से घर-घर जाकर आधार सेवा पहुंचाई जाएगी। जी दरअसल हाल ही में UIDAI ने कहा कि ‘वह अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 48,000 डाकियों को देश के दूर-दराज के हिस्सों में घर-घर जाने और आधार नंबर को मोबाइल नंबरों से जोड़ने, विवरण अपडेट करने, इसके साथ ही नए आधार का नांमाकन करने की सुविधा देगा। वहीं इस सुविधा के तहत दूर-दराज के क्षेत्र में रह रहे लोगों को जोड़ा जाएगा।’

बता दें कि यूआईडीएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘योजना के दूसरे भाग में सभी 150,000 डाक अधिकारियों को कवर किया जाएगा।’ इसी के साथ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘यूआईडीएआई के तहत ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसे जल्‍द ही पेश किया जा सकेगा। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और अधिक से अधिक नागरिकों का नामांकन करना है।’

मिली जानकारी के तहत यूआईडीएआई की इस योजना के बारे में बात करते हुए, यूआईडीएआई ने कहा कि यह आधार कार्ड धारकों के आवश्यक विवरण को अपडेट करने के लिए डाकियों को आवश्यक डिजिटल गियर जैसे डेस्कटॉप या लैपटॉप-आधारित आधार किट प्रदान करेगा

इसी के साथ अधिकारी ने यह भी कहा कि ‘अब तक बच्चे के नामांकन के लिए टैबलेट और मोबाइल-आधारित किट का उपयोग करके ट्रेनिंग कराई जा रही है। हालाँकि आप तो जानते ही होंगे कि नागरिकों को आधार अपडेट के लिए कई सुविधाएं ऑनलाइन ही दी जाती है और इसमें आधार कार्ड पर पता अपडेट करने से लेकर, नाम बदलने व जन्‍मतिथि अपडेट करने की सुविधा शामिल है।


You may have missed