June 2, 2026

अनोखी शादी: एक दूल्हा दो दुल्हन, दोनों अपने-अपने बच्चों के साथ मंडप में बैठीं

ajab

कोंडागांव: वैसे तो आपने कई अनोखी शादी देखी होगी, लेकिन अब जो मामला सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे| दरअसल छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं से एक ही साथ एक मंडप में शादी रचाई। खास बात यह थी कि दूल्हा दो बच्चों का पिता है, यानी दोनों प्रेमिकाओं से एक-एक बेटी भी है। दोनों दूल्हन अपने-अपने बच्चे को लेकर शादी के मंडप में पहुंची थीं। शादी के बाद दूल्हे ने कहा कि दोनों से प्यार हो गया, तो अब जीवनभर उनका साथ भी दूंगा।


ये है पूरा माजरा
यह शादी हुई केशकाल के ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला में हुआ। गांव के रजनसिंह सलाम से ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम के परिवार वालों ने पहले शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा से भी प्रेम हो गया।

दोनों युवतियों ने भी समाज के सामने दी रजामंदी
रजनसिंह और सन्नों का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। इसका पता जब लोगों को चला तो बातें शुरू हो गईं। इस पर रजनसिंह ने परिवार से बात की। समाज की बैठक हुई और दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी की हामी भर दी। दोनों को ऐतराज नहीं था। फिर समाज की रजामंदी से रजनसिंह ने दोनों युवतियों से शादी का फैसला ले लिया।

 


You may have missed