June 3, 2026

BREAKING: रायपुर के संतोषी नगर में देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या

santoshi nagar

रायपुर: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी जैसी वारदात काफी बढ़ गई है| यहां अपराधियों के हौसले भी बुलंद नजर आ रहे है| वहीं राजधानी के संतोषी नगर में देर रात हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत हो गई है| मृतक की पहचान अवीवा ग्रीन सिटी डुंडा के मोहम्मद अमान खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है।


जानकारी के मुताबिक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया है, जिससे अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर गुड्डा होटल के पास की बताई जा रही है।


You may have missed