Teacher Recruitment 2022: TGT-PGT के 4163 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
उत्तर प्रदेश: शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी राज्य सरकार से सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों इन दिनों बंपर भर्ती निकली है। इन विद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए प्रवक्ता (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, पीजीटी – बालक/बालिका) के कुल 624 पदों और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी – (बालक/बालिका)) के कुल 3539 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई तक पंजीकरण, 6 जुलाई तक शुल्क जमा और 9 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे।


वहीं योग्यता की बात करें तो यूपी टीजीटी भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से स्नातक और बीएड उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2022 को 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं, पीजीटी भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में पीजी होना चाहिए। साथ ही, आयु 1 जुलाई 2021 को 21 वर्ष से कम न हो। योग्यता से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।
यूपी ऐडेड स्कूल पीजीटी, टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, जिसके लिए 425 अंक निर्धारित हैं। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों को को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं। वहीं, 25 अंक उच्चतर योग्यता या खेल प्रतियोगिता आदि के लिए निर्धारित हैं। अंतिम चयन सूची उम्मीदवारों के कुल स्कोर के आधार पर विषयवार तैयार की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

