12 जून का राशिफल: मेष, कर्क, कन्या और मीन राशिवालों को आज तनाव रहेगा
मेषः लगन की थोड़ी सी कमी से सफलता प्राप्ति में चूक हो सकती है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। धन हानि से तनाव हो सकता है। आज चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें।


वृषभः पारिवारिक उत्सव से शामिल होने हेतु छोटी यात्रा कर सकते हैं। आज का दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ बिताएंगे। अध्ययन में बाधा से तनाव होगा। बृहस्पति की अनुकूलता के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।
मिथुनः शिक्षा से संबंधित यात्रा में लाभ होगा। यात्रा के दौरान हाथ या कंधे में चोट लग सकती है। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें।
कर्कः अनुशासनहीनता के कारण पारिवारिक तनाव होगा। संतान को लेकर मानसिक कष्ट हो सकता है। लगातार भ्रमण करने के योग हैं। आज ऊँ नमः शिवाय का जाप करें और दूध, चावल का दान करें।
सिंहः विरोधियों से लाभ की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी पुराने शत्रु से हानि की संभावना है। शुक्र के उपाय से राहत मिलेगी। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें।
कन्याः अध्ययन के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। पदोन्नति या नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। घरेलू कलह से तनाव होगा। वाणी की कटुता कष्टदायक साबित होगी। शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करें और उड़द या तिल दान करें।
तुलाः तुला राशि वालों को व्यवसायिक लाभ होगा। आय में वृद्धि तथा नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति हो सकती है। व्यसन से हानि एवं अपयश होगा। बुध के उपाय के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति को चढ़ाकर मनन करें। एक मुठ्ठी मूंग का दान करें।
वृश्चिकः किसी प्रतिद्वंदी को सहयोग देंगे। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में मनचाहे परिणाम से प्रसन्नता प्राप्त होगी। सूर्य के उपाय के लिए प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
धनुः प्रतियोगिता परीक्षा के बावजूद पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। एकाग्रता के साथ दोस्ती कम करना होगा। व्यसन तथा रात जागरण के पारिवारिक तनाव हो सकता है। उपाय के लिए गणपति स्त्रोत का जाप करें। गणेशजी में दूबी चढ़ायें।
मकरः घर पर मेहमान आने से दिनचर्या प्रभावित होगी। खर्च के बढ़ने के योग हैं। अव्यवस्था रहेगी। राहु से राहत के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।
कुंभः पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। अपने अधीनस्थों से हानि हो सकती है। आज कोई पुराने कर्ज के पैसे वापस करेगा। उदर विकार की संभावना है। केतु से बचाव के लिए नारियल और मिष्ठान चढ़ायें। गाय और कुत्ता को आहार खिलायें।
मीनः बच्चों के गुस्सा तथा बात ना मानने से सुबह से ही घरेलू तनाव रहेगा। धन का अपव्यय मानसिक अशांति दे सकता है। आकस्मिक चोट से जरूरी कार्य पर समय से नहीं पहुंच पायेंगे। उपाय के लिए लाल वस्तु चढ़ायें। लड्डू का प्रसाद बाटें। तुलसी का सेवन करें।

