सुसाइड करने ब्रिज पर पहुंचे कपल: गर्लफ्रेंड को कूदाकर भागा बॉयफ्रेंड, लेकिन तैरकर नदी से बाहर आई युवती और
प्रयागराज: प्रयागराज के नैनी ब्रिज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका और प्रेमी कूदकर आत्महत्या करने के लिए आये थे। लेकिन प्रेमिका के कूदने के बाद प्रेमी वहां से फरार हो गया। बड़ी बात ये है कि प्रेमिका तैरना जानती थी। वह तैरकर नदी से बाहर निकल गई। इसके बाद उसने प्रेमी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमिका 30 साल की शादीशुदा है। जिसका एक बच्चा भी है। वह 30 साल के शख्स से प्यार करती थी। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतना डूब गए थे कि सब कुछ छोड़कर आत्महत्या करना चाहते थे।
दोनों की बीच विवाद तब शुरू हुआ जब प्रेमिका अपने बच्चे के साथ पुणे घूमने निकल गई। इसी बीच उसके प्रेमी ने किसी और से शादी कर ली। प्रेमिका जब पुणे से वापस आई तो उसको प्रेमी का शादी करना पसंद नहीं आया और खफा हो गई। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा था। प्रेमिका और प्रेमी ने फिर एक साथ आत्महत्या करने का फैसला किया था।

