कुल्लू में पैराग्लाइडर क्रैश, हादसे में पायलट समेत 2 की मौत
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के डोभी में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां पैराग्लाइडर के क्रैश होने से पायलट समेत 2 की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट में उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। क्षेत्रीय अस्पताल में दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं।


दुर्घटनाग्रस्त पैराग्लाइडर में पर्यटक और पायलट दोनों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल पायलट किशन गोपाल को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए पहुंचाया गया था, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि मृतक पर्यटक की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी 21 वर्षीय आदित्य के तौर पर हुई है।

