स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा: पुलिस ने छापा मारकर 4 ग्राहक, 8 युवतियों समेत 16 लोगों को पकड़ा
सूरतः गुजरात के सूरत में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्पा सेंटर में दबिश देकर 4 ग्राहक, 8 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।


मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम में आए अनजान फोन के आधार पर रांदेर पुलिस ने अडाजण में गुजरात गैस सर्किल पास स्थित सरदार कॉम्प्लेक्स की दुकान में चल रहे प्रिंस स्पा में छापेमारी की। पुलिस ने स्पा मैनेजर गिरीश प्रहलाद नाई, मैनेजर अंजू सागर जाविया, दो ग्राहक रमेश जतन सतरा और राजेश भगवान राजपूत को गिरफ्तार कर चार युवतियों को मुक्त कराया।
पुलिस की पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि ग्राहकों से 2 हजार रुपए लेते थे। स्पा में काम करने वाली लड़कियों को 10 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाता था। पुलिस ने मौके से नगद, 11 मोबाइल समेत 51 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।
उधर, उमरा पुलिसने वेसू में वीआईपी रोड परस्थित हाईस्ट्रीट बिल्डिंग में यूजी 22 हाई लुक्स स्पा में छापेमारी करके मैनेजर मोनजरूल मोकबुल शेख और हारून हमीद चौधरी, ग्राहक किरण बिपिन खिलावाला, अश्विन लालजी सावलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्पा से 4 लड़कियों को मुक्त कराया है।
पुलिस ने किराए की दुकान में स्पा के बहाने सेक्स रैकेट चलाने वाले मालिक रतिकांत हरेकृष्ण को वांटेड घोषित किया है। पूछताछ के दौरान मैनेजर ने बताया कि ग्राहकों से मसाज के लिए 1000 और शारीरिक संबंध के लिए 2000 रुपए लेते थे। पुलिस ने मौके से नकद, 2 मोबाइल फोन समेत 45 हजार रुपए का सामान जब्त किया है। बता दें, पिछले कुछ दिनों से पुलिस स्पा पर नजर रखे हुए है।

