July 21, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंत्री टीएस सिंहदेव ने की सावधानी बरतने की अपील

ts3

रायपुर: प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बीते एक सप्ताह से धीरे धीरे कोरोना के केस बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कल प्रदेश में 58 मरीज सामने आए थे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि ‘आज समस्त प्रदेशवासियों से यह साझा करना चाहता हूं कि बीते सप्ताह प्रदेश में पुनः कोरोना संक्रमण बढ़ता दिख रहा है।


हालांकि अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। लेकिन हम सभी को सावधानी और सजगता के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना है। कोरोना की 3 लहरों पर काबू पाने में शासन व स्वास्थ्य विभाग को प्रदेशवासियों का भरपूर सहयोग मिला है। अब चौथी लहर की संभावनाओं की चर्चा को ध्यान में रखते हुए सभी को अत्याधिक सावधानी की आवश्यकता है। वहीं जिन्होंने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है, वह सभी टीकाकरण पूरा करवा लें।’

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 58 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्वाधिक 19 संक्रमित रायपुर के हैं। वहीं, दुर्ग में 10, राजनांदगांव में छह, कोरबा में चार समेत अन्य जिलों में मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 4909 सैंपल जांच में पाजिटिविटी दर 1.18 प्रतिशत हो गया है।


You may have missed