April 19, 2026

अजब गजब: वड़ा पाव के चक्कर में चुंहो ने चुराए 10 तोला सोना, पुलिस ने किया बरामद

CHUHO

मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई से एक अजब गजब मामला सामने आया है जहां, पुलिस ने चूहों के पास से 10 तोला सोना बरामद किया है। सोने की इस थैली को सूखा पाव समझकर एक भिखारी ने कचरे में फेंक दिया था। इसी थैली को लेकर एक चूहा इधर-उधर टहल रहा था। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने कचरे के ढेर से सोने से भरे हुए गहने वाली थैली बरामद कर ली है। पुलिस ने सोने की थैली को चूहे के पास से जब्त कर पीड़ित महिला को सौंप दी है।


जानकारी के मुताबिक, थैले में रखे सोने की कीमत करीब 5 लाख रुपये है। दरअसल, दिंडोशी पुलिस स्टेशन के निकट आरे कॉलोनी में रहने वाली महिला अपनी बेटी की शादी का कर्जा चुकाने के लिए 10 तोले सोने के गहने बैंक में गिरवी रखवाने जा रही थी। रास्ते में जाते वक्त उसे एक भिखारी महिला और उसका बच्चा दिखाई दिया। वह थैली में रखे हुए कुछ वड़ापाव उस बच्चे को देकर चली गई थी।

जब वह बैंक पहुंची तब उसे पता चला कि वह जिस बड़ापाव की थैली को बच्चे को देकर आई थी उसी में सोने के गहने भी रखे हुए थे। बड़ापाव सूखा होने के कारण भिखारी ने उसे थैली समेत कचरे के ढेर में फेंक दिया था। जो चूहों के हाथ लगी। थैले को खींचकर चूहे अपने बिल में ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले का खुलासा किया और महिला के गहने को भी बरामद कर लिया है।


You may have missed