April 17, 2026

अवैध संबंधों का राज खुलने पर बेटी ने की प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या

bibi ka aavaidh sambandh

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि बेटी के अवैध संबंधों को लेकर वह मना करता था। इस पर बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने बेटी और उसके कतिथ प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है


शव का अंतिम संस्कार करने ले गए थे परिजन
ग्राम झुरा नवागांव निवासी सत्तूराम देवदास का शव 14 जून की सुबह उसके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला था। उसके एक दिन पहले 13 जून की रात उसकी पत्नी और एक बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गए थे। दूसरी बेटी पार्वती (30) गांव में अपने परिवार के घर सोने के लिए गई थी। सामान्य मौत समझकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने ले गए।

शव पर मिले चोट के निशान तो भाई पहुंचा थाने
श्मशान घाट पर जब सत्तूराम के शव से पहने हुए कपड़े निकाले गए तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। ऐसे में ग्रामीणों ने मौत को लेकर संदेह जताया। इस पर सत्तूराम को भाई ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने भी शव को कब्जे में ले लिया। शार्ट पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। इसकी जानकारी FSL रायपुर को दी गई और बुलाया गया।

संदेह के आधार पर पकड़ा तो खुला मामला
डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रोशन यादव (35) को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ के दौरान सत्तूराम की बेटी पार्वती (30) के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने पार्वती को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि रोशन से उसके अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पिता को हो गई थी। वह मना करता था, गालियां देता था, इसलिए मार दिया। पार्वती पति को छोड़कर घर में ही रह रही थी।


You may have missed