April 29, 2026

अजब गजब: एक शख्स के पेट से निकले 250 कीलें, 35 सिक्के और स्टोन चिप्स… डॉक्टर भी हैरान

icu

वर्धमान: डॉक्टरों की टीम भी उस वक्त हैरान हो गई जब एक शख्स के पेट से 250 कीलें, 35 सिक्के और स्टोन चिप्स मिले। दरअसल, पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए एक व्यक्ति के पेट से 250 कीलें, 35 सिक्के और स्टोन चिप्स को बाहर निकाला है।


इसे भी पढ़ें: भारत बंद BREAKING: अग्निपथ योजना के विरोध में कल भारत बंद…कानून व्यवस्था रखने आईजी ने दिए निर्देश…

आज तक की एक खबर के मुताबिक मंगलकोट के रहने वाले शेख मोईनुद्दीन नाम के व्यक्ति के पेट में 250 से ज्यादा लोहे की कांटी (कील) के साथ 35 सिक्के देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, जानिए क्या है अग्निपथ योजना और क्यों हो रहा इसके खिलाफ प्रदर्शन

खबरों के मुताबिक 38 साल के मोईनुद्दीन पिछले 15 सालों से मानसिक रूप से बीमार हैं। दो दिनों पहले उनके पेट में दर्द की शिकायत के बाद वर्धमान के एक नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया गया था।


You may have missed