19 जून का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन
मेषः मेष राशि वाले जातकों के पदोन्नति या स्थानांतरण से आय तथा यश में वृद्धि होगी। संतान की असफलता से निराश हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर झुझलाहट हो सकती है। सूर्य से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए सूर्य को लाल पुष्प, शक्कर मिलाकर जल अर्पित करें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।


वृषभः वृषभ राशि वालों का पुरूषार्थ आज सिद्ध होगा, जिससे मानसिक सबल मिलेगा। संतान के आलस्य पूर्ण काम से आप उदास हो सकते हैं। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
मिथुनः आज ऋण, रोग एवं शुत्रओं पर विजय प्राप्त होगी। आज आपके पेमेंट की रिकवरी में विवाद हो सकता है। दैनिक दिनचर्या में मंगल के कारण आकस्मिक चोट लग सकती है। विवाद तथा चोट से सावधान रहें और मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
कर्कः इस राशि के जातकों को धोखा तथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपका मन खिन्न हो जायेगा। सेहत का ध्यान रखें। जिद और चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण रखें। शुक्र से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
सिंहः सिंह राशि वाले आज भौतिक वस्तु में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक निकटता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत या वैधानिक विवादों में फंस सकते हैं। आज विवादों से बचने के लिए शनि मंत्र ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।
कन्याः आज कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन से आपके कार्य की गुणवत्ता का कौशल में वृद्धि, उत्साह तथा जोश में ताजगी एवं नवीनता से बॉस प्रसन्न होंगे। आज सारा दिन आप उत्साहित रहेंगे। लाभ तथा उत्साह को बनाए रखने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।
तुलाः शत्रु शांत रहेंगे तथा मातृपक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आकस्मिक खर्च से बजट संभालना मुश्किल हो सकता है। बृहस्पति कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
वृश्चिकः आप आज का दिन व्यर्थ के कार्यो में खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके रूटिन के कार्यो में बाधा तथा पारिवारिक विवाद संभव है। शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।
धनुः धनु राशि वाले आज कोई भी निर्णय बहुत विचार कर और अपने पारिवारिक सदस्यों की सहमति से लें। मन अशांत हो सकता है। उचित निर्णय लेने की क्षमता का विकास तथा मन पर काबू पाने के लिए बृहस्पति के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
मकरः मकर राशि के जातकों का धन तथा ऊर्जा आज परिवार के बीच खर्च हेागा। साथ ही लोगों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। मंगल के लग्न में होने से आज पूरे दिन उत्साह कायम रखने तथा तंदुरूस्त रहने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
कुंभः भागीदारी में लाभ तथा संपत्ति से संबंधित विवादों का आज निपटारा हो सकता है किंतु विरोधी के प्रबल होने तथा आपकी छवि के विरूद्ध प्रचार करने से मानसिक चिंता हो सकती है। चंद्रमा जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।
मीनः मीन राशि वालों के शत्रुओं के कमजोर होने के शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नये प्रकार के कार्यों में अच्छी सफलता के योग हैं। ज्यादा उत्साह से तेज वाहन चलाने से चोट की संभावना है। सूर्य के उक्त परिणाम की शांति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ और गेहूं दान करें।

