April 18, 2026

Happy Father’s Day 2022: पिता को फादर्स डे पर भेजें ये दिल छू लेने वाले खास संदेश

IMG_20220618_235206

रायपुर: हर साल दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 19 जून को मनाया जा रहा है। अगर आप भी अपने पिता को फादर्स डे के मौके पर शुभकामना संदेश देना चाहते हैं, तो यहां कुछ खास संदेश दिए जा रहे हैं। इन्हें आप पिता को व्हाट्सएप, फेसबुक पर भेज सकते हैं और उनके लिए अपना प्यार और लगाव व्यक्त कर सकते हैं। ये रहे फादर्स डे के शुभकामना संदेश।


मैंने पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया
जब जरूरत हुई, पिता को हमेशा साथ पाया।

मेरा साहस, मेरा सम्मान हैं पिता
मेरी ताकत, मेरी पहचान हैं पिता।

दुनिया में बहुत संघर्ष है, ये मैंने बड़े होकर जाना
जब बच्चा था, पापा ने हर मुश्किल में मेरा हाथ थामा।

बिना कहे, वह हर बात जान जाते हैं
वह पिता हैं, मेरी हर बात मान जाते हैं।

हजारों की भीड़ में भी पहचान लेते हैं
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान लेते हैं।

आज का एक दिन पापा के नाम कर दूं
कह दो अपनी जान आपके नाम कर दूं।

अजीज भी हैं, वह मेरा नसीब भी हैं
दुनिया की भीड़ में सबसे करीब भी हैं।
उनकी दुआ से चलती है मेरी जिंदगी
क्योंकि खुदा भी हैं वह, मेरी तकदीर भी हैं।


You may have missed