June 2, 2026

बारिश की भेंट चढ़ सकता है टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मैच

India vs South Africa LIVE

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद लगातार 2 मैच जीतकर पांच टी20 की सीरीज में दमदार वापसी की है। अब आज रविवार को सीरीज का निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो टीम इस मैच को जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी. ऐसे में दोनों ही टीमें आखिरी लड़ाई में पूरा जोर लगाएंगी। पिछले दो मुकाबले जीतने के कारण टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी है। हालांकि, इस मैच से पहले बेंगलुरु के मौसम को लेकर जो खबर आई है, वो क्रिकेट फैंस की मायूसी बढ़ाने वाली है, क्योंकि रविवार (19 जून) को बैंगलुरु में बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में बारिश निर्णायक मुकाबले में विलेन बन सकती है।


अब तक सीरीज के चारों मुकाबले जिन भी शहरों में खेले गए. वहां बारिश के कारण मैच में कोई खलल नहीं पड़ा, उल्टा खिलाड़ियों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. लेकिन, बेंगलुरु में खिलाड़ियों को गर्मी से निजात मिलेग। लेकिन, बारिश जरूर मैच में खलल डाल सकती है। एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंगलुरु में रविवार को दिन में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 27 डिग्री रहेगा और बारिश की आशंका 88 फीसदी से ज्यादा है. दिन भर बादल भी छाए रहेंगे।


You may have missed