April 18, 2026

पक्षी के टकराने से विमान के इंजन में लगी आग, पटना में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

SpiceJet plane caught fire

पटना: पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लग गई। विमान में कई यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान की पटना एयरपोर्ट पर फिर से सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


DGCA ने कहा कि पक्षी के टकराने से इंजन में आग लगी। इसके बाद विमान की सेफ लैंडिंग करवाई गई, लेकिन 18 नंबर सीट पर बैठी एक युवती शिब्बु सुमन ने एक अखबार से कहा कि टेक ऑफ के वक्त की इंजन से अजीब सी आवाज आ रही थी, जो नॉर्मल साउंड से अलग थी। 18 से 22 नंबर सीट के पास विमान के विंग्स थे। वहीं से बहुत तेज आवाज आ रही थी। विमान से पक्षी नहीं टकराया था। ये मेंटेनेंस की प्रॉब्लम थी।

विमान ने रविवार दोपहर 11.55 पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरते समय ही तेज धमाके के साथ लेफ्ट विंग में आग लग गई। 10 मिनट बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया। सभी यात्री एयरपोर्ट के अंदर ही हैं। दूसरी फ्लाइट से सभी को शाम 4 बजे दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है।


You may have missed