August 18, 2026

BIG NEWS: पूरे प्रदेश में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, इस वजह से यहां की सरकार ने लिया फैसला…

school_20180842731

मिजोरम: अब देशभर में मानसून एक्टिव हो गया है। बारिश के एक्टिव होते ही एक ओर जहां किसानों को राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। मिजोरम सरकार ने पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते रविवार को आदेश दिया कि अगले दो दिन सभी स्कूल बंद रखे जाएं। राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा रास्तों और आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।


स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि ‘सोमवार और मंगलवार को प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।’ अधिसूचना में कहा गया कि ‘राज्य के आपदा विभाग की सलाह पर यह निर्णय लिया गया।’

अगले दो दिन के दौरान मौसम विभाग ने राज्य में तूफानी बारिश का अंदेशा जताया है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि आइजोल समेत मिजोरम के कई स्थानों पर भूस्खलन की खबरें प्राप्त हुई।


You may have missed