May 5, 2026

एक ही परिवार के इन 9 लोगों ने की खुदकुशी, आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था परिवार

maharashtra

सांगली: महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार के 9 लोगों की घर में लाश मिली है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच में इसे सामूहिक आत्महत्या करार दे रही है। यह घटना राजधानी मुंबई से 350 किलोमीटर दूर सांगली जिले के म्हैसल की है।


पुलिस की तरफ से कर्ज के बोझ से तंग होकर आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है। सामूहिक आत्महत्या की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मरने वाले सभी लोगों का संबंध एक डॉक्टर परिवार से था। घटना सोमवार (20 जून) दोपहर की है. डॉक्टर दंपत्ति के एक घर से छह शव तो दूसरे घर से तीन शव बरामद किए गए हैं।

एक ही परिवार के इन 9 लोगों ने की खुदकुशी
आत्महत्या करने वाले लोगों के नाम पोपट यल्लाप्पा वनमोरे (उम्र- 52 साल), संगीता पोपट वनमोरे ( उम्र – 48 साल), अर्चना पोपट वनमोरे (उम्र-30 साल), शुभम पोपट वनमोरे (उम्र – 28 साल), माणिक यल्लाप्पा वनमोरे (उम्र 49 साल), रेखा माणिक वनमोरे (उम्र – 45 साल), आदित्य माणिक वनमोरे (उम्र – 15 साल), अनिता माणिक वनमोरे (उम्र – 28 साल) और अक्काताई वनमोरे (उम्र- 72 साल) हैं।


You may have missed