July 30, 2026

तीन जवान शहीद: CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला

naksaa

छत्तीसगढ़ उड़ीसा बॉर्डर के नुआपाड़ा में नक्सलियों के द्वारा सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर बड़ा हमला किया गया है। इस हमले में तीन जवानों के शहीद होने की जानकारी मिल रही है। साथ ही कई और जवानों के घायल होने की भी खबर आ रही है। शहीद जवान सीआरपीएफ के थे।


घटना उड़ीसा के नुवापारा की बताई जा रही। सीआरपीएफ के जवान कंबिंग गश्त में निकले हुए थे। उनके लिए रोड ओपनिंग की जा रही थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल विवेकानंद ने घटना की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि तीन जवानों के शहीद होने की खबर आई है।


You may have missed