April 19, 2026

सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोरोना संक्रमित

corona poj

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी कोविड संक्रमित हो गए हैं। यह बात कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बताई है, इससे पहले आज ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


कमलनाथ को कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपना पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वह यहां कांग्रेस विधायकों और गठबंधन की पार्टियों (शिवसेना, NCP) से मिलने आए थे। कांग्रेस के विधायकों से उन्होंने मीटिंग भी की थी, इसके बाद कमलनाथ ने मीडिया को बताया कि वह उद्धव ठाकरे से नहीं मिल पाए हैं क्योंकि उनको कोरोना हो गया है। अब वह शरद पवार से मिलने जा रहे है।


You may have missed