April 18, 2026

शिक्षा विभाग ने स्कूलों की छुट्टियों के शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव, 28 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद

closed_5886663_835x547-m

शिमला: देशभर में अब मानसून एक्टिव हो गया है। वहीं बारिश के चलते कई राज्य बाढ़ की चपेट में है तो वहीं इस बीच हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने समर वेकेशन वाले स्कूलों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। कुल्लू और लाहौल स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को साल भर 52 छुट्टियां मिलेंगी। जानकारी के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 21 जून से 28 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी।


उच्च शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों की बरसात और सर्दियों की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। बरसात की छुट्टियों को 26 जून से दो अगस्त तक देने का पुराना फैसला भी बदल दिया गया है। छुट्टियों की कुल संख्या 38 ही रखी गई है और सर्दियों की छुट्टियों में बदलाव करते हुए जनवरी के पहले सप्ताह की जगह अब लोहड़ी के दौरान छह दिन का अवकाश देने का निर्णय लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि ’21 जून से 28 जुलाई तक 38 दिन की बरसात की छुट्टियां होंगी। दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद चार छुट्टियां होंगी। लोहड़ी से दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक छह छुट्टियां रहेंगी। प्रदेश सरकार से मंजूरी लेने के बाद शिक्षा निदेशालय ने छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव किया है।’


You may have missed