July 21, 2026

रायपुर में 3 भाइयों ने मिलकर दो युवकों को पीटा: एक की मौत, दूसरा घायल

changorabhata me murder

रायपुर: राजधानी रायपुर में बीती देर रात एक युवक की तीन भाइयों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


इलाज के दौरान युवक की मौत
चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू अपने घर के पास मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे। इसी बीच मोहल्ले का ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी मौके पर पहुंचे और पूछा क्या हुआ, क्यो गाली दे रहे हो।

इतना कहते ही तीनों आरोपी भाइयों ने राजा ठाकुर और सुनील साहू पर डंडे, पाइप और हाथ मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में राजा ठाकुर और सुनील साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जगन्नाथ अस्पताल लाये। यहां पर जहा राजा की मृत्यु हो गई।

डीडी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर दो आरोपी रामावतार साहू और रामू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी बितेश साहू की तलाश की जा रही है।


You may have missed