स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हुए कोरोना से संक्रमित, दिल्ली के आंदोलन में हुए थे शामिल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सिंहदेव पिछले सप्ताह दिल्ली में जमे हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहां से रायपुर लौटने के बाद उन्होंने कोरोना की जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


दिल्ली प्रवास से लौटकर मैने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है एवं चिकित्सकों के परामर्श अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं।— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) June 25, 2022
संक्रमण की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “दिल्ली प्रवास से लौटकर मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरा स्वास्थ्य ठीक है एवं चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार मैं होम आइसोलेशन का पालन कर रहा हूं’।

