April 23, 2026

बीयर और शराब के साथ कम हो सकते हैं पेट्रोल के भी दाम, GST के दायरे में लाने पर हो सकता है विचार

gst council meeting

नई दिल्ली:आम जनता के लिए एक राहत की खबर है। सरकार ने संकेत दिए है कि अगले महीने पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट हो सकती है। दरअसल जीएसटी काउंसिल की 28 और 29 जून को चंडीगढ़ में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। जिसमें पेट्रोलियम पदार्थ को जीएसटी के अंतर्गत लाने पर भी विचार किया जा सकता है।


बता दें कि सरकार से जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 33 रुपए तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही बीयर और शराब के मूल्य में भी सरकार कमी ला सकती है।

वहीं जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय ने पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल करने की संभावना जताई है। उन्होंने इस बाद की भी वकालत की है कि पेट्रोलियम पदार्थ के जीएसटी में शामिल होने के बाद बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाना संभव होगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा है कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने से केंद्र सरकार को खुशी होगी, लेकिन राज्य ऐसा नहीं चाहते हैं।

भारत में GST लागू हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं। जीएसटी लागू होने के समय से ही पेट्रोल डीजल और शराब को इससे बाहर रखा गया है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही खजाना खाली होने के डर से पेट्रोल डीजल और शराब को जीएसटी में शामिल करने से डरती हैं।

हालांकि केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल पर 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम की थी। जिससे जनता को थोड़ी राहत जरुर मिली थी। अब यदि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंदर लाया जाता है तो दोनों के मूल्य में 33 रुपए तक कि कमी हो सकती है।


You may have missed