उदयपुर घटना पर सीएम भूपेश बघेल का सामने आया बड़ा बयान
उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या की घटना ने समाज को हिला कर रख दिया है. इस घटना से देश में आक्रोश का माहौल है. नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है. इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है. सीएम भूपेश बघेल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है.


सीएम भूपेश बघेल ने कहा ”इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. धार्मिक उन्माद में जो भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या (Kanhaiya Lal Murder) कर दी गई. इसके बाद से तनाव का माहौल बरकरार है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. उदयपुर में धारा 144 भी लागू है.

