BIG BREAKING: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे एकनाथ शिंदे, लेंगे सीएम पद की शपथ
मुंबई: महाराष्ट्र में मचे सियासी संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। आपको बता दें कि बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच अहम बैठक हुई। दोनों राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।



