June 3, 2026

बढ़ते महंगाई के बीच राहत की खबर: सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, यहां जाने ताजा रेट

LPG-GAS-CYLENDER-750x430-01

नई दिल्ली: आमजनता के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरअसल इंडेन का एलपीजी सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हो गया है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में यह कटौती की है।


1 जुलाई को इंड‍ियन ऑयल की तरफ से जारी कीमतों के मुताबिक द‍िल्‍ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हो गया।

हाल ही में इंडेन का कॉमर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती होने के बाद राजधानी दिल्ली में 2021 रुपये में मिल रहा है। पहले इसकी कीमत 2219 रुपये थी। मुंबई में 2171.50 से घटकर कीमत 1981 रुपये और कोलकाता में 2322 रुपये से घटकर 2140 रुपये में म‍िलेगा। चेन्‍नई में 2373 से कम होकर कीमत 2186 रुपये पर पहुंच गई है।


You may have missed