April 30, 2026

बड़ी खबर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

IMG_20220702_183118

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम बोझा खड़गवां में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया है।


जानकारी के अनुसार ग्राम बोझा निवासी श्यामपति 19 वर्ष, फूल कुवंर 35 वर्ष आज घर के पास स्थित जंगल से लौटते समय दोपहर 2 से 3 के बीच बारिश होने से पेड़ किनारे खड़े हो गए थे। अचानक बिजली गिरने से श्यामपति की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को 108 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर लाया गया है, जहां महिला का उपचार जारी है। वही परिजनों ने मृत युवती को बचाने की लिए गोबर में भी गाड़े रखा।


You may have missed